'हमेशा वाह-वाह करोगे तो बच्चे गुमराह हो जाएंगे' रियलिटी शोज पर बोले सोनू निगम

7/18/2021 10:02:31 AM

मुंबई: रियालिटी सिंगिग शो 'इंडियन आइडल 12' शुरुआत से ही विवादों में हैं। कई बार शो के मेकर्स टीआरपी के लिए कुछ ऐसा कर बैठते है जिसकी वजह से उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। वहीं कुछ समय पहले किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने इंडियन आइडल’ के मेकर्स को लेकर कहा था कि उन्हें सभी कंटेस्टेंट की तारीफ करने के निर्देश दिए गए थे। इस खुलासे के बाद से ही इसे लेकर कई गायकों और संगीतकारों के विचार सामने आ चुके हैं।

जहां कुछ अमित कुमार के खुलासे से सहमत हुए। वहीं कुछ का कहना था कि इसमें गलत क्या है। अब रियलिटी शो के इस विवाद पर गायक सोनू निगम का पक्ष सामने आया है।

इंडियन आइडल के जज रह चुके सोनू निगम का मानना है कि बगैर जरूरत के तारीफ करना सही नहीं है। हालांकि सोनू ने इस दौरान किसी शो का नाम नहीं लिया। इस वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सोनू निगम ने कहा-'एक जज के तौर पर हम यहां कंटेस्टेंट को कुछ सिखाने के लिए हैं। हमें कंटेस्टेंट को ईमानदारी से प्रतिक्रिया देनी चाहिए। हमेशा उनकी तारीफ करने से कोई फायदा नहीं होगा। हमेशा वाह-वाह करोगे तो कैसे होगा।'

सोनू निगम ने आगे कहा-'हम यहां इन बच्चों को बिगाड़ने के लिए नहीं हैं। अगर हम उनकी तारीफ ही करते रहे तो कंटेस्टेंट भी समझ नहीं पाएंगे कि उन्होंने कब अच्छा गाया और कब नहीं।'

 

स्टेज पर गलितयां होने के सवाल पर सोनू ने कहा-'गलतियां करना स्वाभाविक है। आप हर चीज को परफेक्ट नहीं बना सकते। थोड़ी कमियां हैं तो भी चलेगा। यह बहुत स्वाभाविक है। ये कमियां शो को और दिलचस्प बनाती हैं। कुछ कंटेस्टेंट प्रतिभाशाली पैदा होते हैं, कुछ कड़ी मेहनत करते हैं और सीखते।'

Content Writer

Smita Sharma