प्रेमी की मौत की खबर सुन 'इंडियन आइडल' फेम सिंगर रेणु सागर हुई बेहोश, गंभीर हालात में आईसीयू में करव

8/28/2020 5:20:10 PM

मुंबई. सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल ' में हिस्सा ले चुकीं सिंगर रेणु नागर का हाल ही में हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया हैं। इस का कारण रेणु के प्रेमी रवि नट ने बीती रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया जिस कारण से उसकी मौत हो गई। इस बात को सुनकर रेणु बेहोश हो गई। रेणु की हालात काफी नाजुक बनी हुई है। वह हॉस्पिटल के आईसीयू में है। रेणु राजस्थान के अलवर में रहती हैं। रेणु इंडियन आइडल सीजन 10 में हिस्सा लिया था।


जानकारी के अनुसार बीती रात रेणु के प्रेमी रवि नट ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं रवि नट के पिता का कहना है कि उसने किस वजह से आत्महत्या की, इसका पता नहीं है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।


रवि नट का परिवार मूलत: राजस्थान के भरतपुर जिले के नगर कस्बे का रहने वाला है। रवि अलवर में किराए के मकान में रहता था। फिलहाल वो अपने गांव में रह रहा था। रवि शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं।  रवि की पत्नी और दो बच्चे परिवार के साथ भरतपुर जिले के नगर कस्बे में ही रहते हैं। 


बता दें रवि अलवर में रेणु नागर के घर तबला सीखने जाता था। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। जून में दोनों घर से फरार हो गए थे। रेणु के पिता ने रवि पर बहला फुसलाकर घर से भगाने का आरोप लगाया और केस दर्ज करवाया था। पांच दिन पहले ही वो वापस लौटे थे। रेणु नागर का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने रवि नट को रिहा कर दिया था। जिसके बाद बीती रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

Smita Sharma