दिल में गम पर आवाज में दम: पापा के निधन के बाद भी विनीत सिंह ने दी दमदार परफॉर्मेंस,फूट-फूटकर रोईं नेहा कक्कड़

10/31/2022 11:21:40 AM

मुंबई: 'शो मस्ट गो ऑन' ये बात आपने कई बार सुनी होगी। अपने काम के सामने इंसान को कई बार कड़े निर्णय लेने ही पड़ते हैं ऐसा ही कुछ हुआ 'इंडियन आइडल 13' के कंटेस्टेंट विनीत सिंह के साथ हुआ। विनीत सिंह के साथ ऐसी घटना घटी, जिसने सबकी आंखें नम कर दीं।

PunjabKesari

रविवार के एपिसोड में विनीत सिंह जब स्टेज पर गाने पहुंचे तो सभी इमोशनल नजर आए। विनीत सिंह ने अपना गाना गया और जब गाना खत्म हुआ तो वह जोर-जोर से रोने लगे और शो में मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए।

PunjabKesari

दरअसल, विनीत सिंह के पापा का निधन हो गया है लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपने काम को ऊपर रखा। अपने गम को दिल में छिपाए विनीत ने सिंगिग रियालिटी शो में दमदार परफॉर्मेंस दीं जो काबिले तारीफे है। 

PunjabKesari

'इंडियन आइडल 13' के कंटेस्टेंट विनीत सिंह ऑडिशन से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इंडियन आइडल से पहले विनीत 2005 में 'SaReGaMaPa' में नजर आए थे। विनीत ने शो का रनरअप बनकर काफी शोहरत पाई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

शो के बाद उनकी लाइफ में शोहरत और दौलत दोनों आई. पर विनीत अपने लक्ष्य से भटक गए और सब खराब कर दिया। जब विनीत को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने इंडियन आइडल में आने का फैसला किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News