शुभ-विवाहः घोड़ी चढ़ दुल्हनिया को ब्याहने पहुंचे धवल, मराठी दुल्हन बन सायली ने मंडप में मारी एंट्री, पूरे रीति-रिवाजों से संपन्न हुई शादी

4/24/2022 5:48:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बधाई हो! इंडियन आइडल 12 फेम सायली कांबले  आखिरकार 24 अप्रैल को मंगेतर धवल संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल की शादी कल्याण प्लेस में हुई, जहां सिंगिंग शो से उनके दोस्तों ने खूब रौनक लगाई। शादी से कपल की तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

सायली और धवन मराठी रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे हैं। सामने आईं तस्वीरों में देखा सकता है कि सायली कांबले पिंक और पर्पल बॉर्डर की येलो सिल्क साड़ी में दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

माथे पर चंद्राकोर बिंदी, नाक में नथ और गोल्डन ज्वेलरी सिंगर के लुक को चार-चांद लगा रही है। हाथों में उन्होंने ग्रीन चूड़ियां पहनी है।

 

वहीं उनके पति धवल व्हाइट कुर्ते के साथ पर्पल साफा लिए परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं। तस्वीरों में कपल एक दूसरे को जयमाला पहनाता दिख रहा है। वहीं अन्य वीडियोज में देखा जा सकता है कि दोनों की शादी बैंड बाजे के साथ पूरे धूमधाम से हुई। फैंस कपल कीइन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर उन्हें नई लाइफ के लिए बधाइयां भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

बता दें, सायली और धवल एक-दूसरे को पिछले तीन साल से जानते हैं। धवल ने ही उनको शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद सायली ने सितंबर में धवल को इंस्टाग्राम पर फैंस से इंट्रोड्यूस कराते हुए लिखा था, 'चलो जी आज साफ-साफ कहती हूं, इतनी सी बात है, मुझे तुमसे प्यार है।' पिछले साल 2021 में कपल ने सगाई की थी और अब हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे संग शादी के बंधन में बंध गए हैं।

  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HAPS EVENTS (@hapsevents)

Content Writer

suman prajapati