'इंडियन आइडल 12' फेम सायली कांबले ने शादी से पहले खरीदा सपनों का आशियाना,मां ने सिर पर उठाया कलश तो पापा ने यूं की गृहप्रवेश की पूजा

2/1/2022 12:27:53 PM

मुंबई: इंडियन आइडल 12 फेम सायली कांबले अक्सर ही किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। अभी कुछ हफ्ते पहले ही सायली कांबले ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड संग सगाई की थी। वबीं अब शादी से पहले सायली कांबले ने सपनों का आशियाना खरीदा है। इन नए घर की तस्वीरे सयाली ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सयाली के मम्मी पापा गृह-प्रवेश की रस्में निभाते दिख रहे हैं।

अपना घर खरीदना तो हर किसी का सपना होता है और इस सपने को पूरा करके सायली कांबले सातवें आसमान पर पहुंच चुकी हैं। गृह प्रवेश में सायली कांबले के परिवार के ही कुछ लोग शामिल हुए हैं जिनके साथ उन्होंने ढेर सारी तस्वीरें क्लिक करवाई हैं।

एक तस्वीर में सायली की मम्मी सिर पर कलश उठाए हैं। वहीं उनके पापा हाथ में बप्पा की मूर्ति थामे हैं। दोनों गृह प्रवेश की रस्मों को निभाते हुए नजर आ रहे हैं।इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मराठी में लिखा है कि उनके मम्मी पापा की मेहनत और सपना पूरा हो चुका है।

सायली की ये तस्वीरें फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं क्योंकि वो हर हाल में सायली को खुश देखना चाहते हैं। 

बता दें कि इंडियन आइडल 12 खत्म होने के बाद सायली कांबले को कई प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिला है और इस समय उनकी झोली में कई गाने हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sayli Kamble (@saylikamble_music)

पर्सनल लाइफ की बात करें तो सायली कांबले ने 22 दिसंबर 2021 को अपनी सगाई की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। सितंबर 2021 में सायली ने धवल संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल किया था। उन्होंने अपने प्यार का इजहार करते हुए बॉयफ्रेंड धवल संग कई तस्वीरें शेयर की थीं और साथ ही कैप्शन में लिखा था, 'चलो जी आज साफ कहती हूं..इतनी सी बात है..मुझे तुमसे प्यार है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sayli Kamble (@saylikamble_music)

Content Writer

Smita Sharma