Indian Idol 12: कुली बन बच्चों को पाल रही मां को रोता देख पसीजा आदित्य नारायण का दिल, महिला के  4 बच्चों के नाम की 1 दिन की सारी कमाई

7/13/2021 10:58:10 AM

मुंबई: रियालिटी शो 'इंडियन आइडल 12' अक्सर किसी ना किसी वजह से विवादों में रहता है। शो पर कई तरह के आरोप लगाए जाते हैं। हालांकि इन सब आरोपों के बावजूद भी ये शो लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं। बीते हफ्ते ही शो में 'लेडीज स्पेशल' एपिसोड टेलिकास्ट हुआ। इस शो में देश की कुछ महिलाएं  सिंगर को सपोर्ट करने के लिए आईं थी। इस दौरान महिलाओं ने अपने जीवन के संघर्ष को भी बयां किया।

PunjabKesari

शो के कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश को सपोर्ट  करने के लिए कुली का काम करने वालीं रिजवाना गेस्ट बनकर आईं। इस महिला के संघर्षों की कहानी सुन हर किसी की आंखें नम हो गईं। रिजवाना मैसूर रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करती हैं।

PunjabKesari

उनके पति की आकस्मिक मौत हो गई और इस वजह से बच्चों को पालने के लिए वे कुली का काम करने लगीं। उनके 4 बच्चे हैं। उनकी कहानी सुनकर हर कोई भावुक हो गया और खुद रिजवाना भी रोने लगीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

महिला के संघर्षों की कहानी सुन शो के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण ने कुछ ऐसा किया जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। आदित्य नारायण ने रिजवाना को अपनी एक दिन की सैलरी दे दी। ये देखकर शो पर मौजूद हर शख्स तालियां बजाने लगा। रिजवाना की तारीफ करते हुए आदित्य ने कहा-'मैम आपके इस जज्बे को सलाम है। अब आपके 4 बच्चे इंडियन आइडल के बच्चे हो गए हैं। आज के एपिसोड की जो भी मेरी कमाई होगी। वो मैं आपके बच्चों के लिए देना चाहता हूं।'

PunjabKesari

वहीं दानिश ने रिजवाना के लिए 'कर हर मैदान फतेह' गाना गया था। सीजन की बात करें तो शो में कुल 6 सिंगर्स बचे हैं। इनमें पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल , सायली कांबले, मोहम्मद दानिश  शनमुख प्रिय और निहाल तारो  शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News