सोशल मीडिया पर दादा-दादी ने मचाया धमाल, वीडियो वायरल

8/15/2018 3:48:22 PM

मुंबई: इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। वीडियो में दादा-दादी  धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे है। जिसको देखकर आस-पास के लोग भी देखते रह गए। डांस के मामले में इन्होंने यंग कपल्स को भी पीछे छोड़ दिया। दोनों ने केनी लॉगिंस के फुटलूस गाने पर डांस किया। जो 1984 में रिलीज हुआ था। उस गाने पर दोनों ने बॉल डांस किया।


वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों डीजे पर डांस कर रहे हैं। जहां कई कपल्स डांस करते दिख रहे हैं। लेकिन दोनों अपने ही अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। उन्होंने बिलकुल ऐसे डांस किया जैसे वो अभी भी जवान हों। दोनों ने परफेक्ट बॉल डांस किया। जिसको देखकर अच्छे से अच्छा डांस करने वाले भी दांतों तले उंगलियां दबा लें। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट किया गया है। अब तक इस वीडियो को 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं। 17 हजार शेयर्स और 6 हजार से ज्यादा रिएक्शन्स मिल चुके हैं। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News