दुखद: नहीं रह 'छेल्लो शो' के लीड एक्टर,ब्लड कैंसर ने ली 10 साल के राहुल कोली की जान

10/11/2022 10:19:16 AM

मुंबई:बी-टाउन इंडस्ट्री से हाल ही में एक दुख भरी खबर सामने आई है। खबर है ऑस्कर में जाने वाली गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' के लीड एक्टर राहुल कोली हमारे बीच नहीं रहे। राहुल के पिता के मुताबिक उन्हें बार-बार बुखार आ रहा था। इसके बाद ही उन्हें उल्टियां होने लगी थीं। फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले ही उनके निधन से हर कोई दुखी है।

PunjabKesari

राहुल के पिता रामू कोली ने बताया कि रविवार को उसने नाश्ता किया था और उसके बाद उसे बुखार आने लगा। उसे तीन बार खून की उल्टियां हुईं और फिर मेरा बच्चा नहीं रहा। हमारा परिवार टूट गया। लेकिन हम उसका विधिवत अंतिम संस्कार करने के बाद उसकी 'लास्ट फिल्म शो' जरूर देखेंगे जो कि 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

PunjabKesari

ब्लड कैंसर ने ली जान

ब्लड कैंसर यानी ल्यूकेमिया से पीड़ित होने के बाद राहुल अहमदाबाद के गुजरात कैंसर अनुसंधान संस्थान में पिछले चार महीने से इलाज करा रहे थे। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के 4 महीने बाद राहुल की बीमारी का पता चला था। शुरुआत में उन्हें हल्का बुखार आ रहा था लेकिन दवाइयों के बाद वह ठीक नहीं हो रहे थे।

PunjabKesari

 

रिलीज से 3 पहले दुनिया को कहा अलविदा 

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने 12 दिन पहले ही इस गुजराती फिल्म को 95वें अकादमी पुरस्कारों में भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में चुना है।बता दें कि साल 2023 के ऑस्कर नॉमिनेशन की रेस में एसएस राजामौली की RRR, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स, फहद फासिल की फिल्म मलयंकुंजू और साउथ एक्टर नानी की फिल्म श्याम सिंघा रॉय शामिल थी लेकिन बाजी गुजराती फिल्म छेल्लो शो मार ले गई। राहुल कोली फिल्म छेल्लो शो में लीड रोल में हैं। राहुल की आखिरी फिल्म तीन दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लास्ट फिल्म शो (छेल्लो शो) गुजराती भाषा में 14 अक्टूबर 2022 को गुजरात और पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

PunjabKesari

110 मिनट की फिल्म छेल्लो शो को पान नलिन ने डायरेक्ट किया है जिसकी राइटिंग भी नालिन ने खुद ही की थी। रॉय कपूर फिल्म्स, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स, मॉनसून फिल्म्स और छेल्लो शो एलएलपी द्वारा निर्मित है। इसे यूएसए में सॅम गोल्डविन फिल्म्स द्वारा रिलीज़ किया जाएगा। रॉय कपूर फिल्म्स पीवीआर सिनेमाज के साथ साझेदारी में भारत में फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन करेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News