''इंडियन आइडल सीजन 11'' का हुआ शुभारंभ, अलग अंदाज में नज़र आए जजेज

10/4/2019 2:02:38 AM

मुंबईः भारत का पॉपुलर सिंगिंग कंपटीशन इंडियन आइडल एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके द्वारा सिंगिग के दीवाने अपना जलवा दिखा सकते हैं। हर बार लोगों को इस शो का इंतजार रहता है। इंडियन आइडल सीजन 11  जल्द ही शुरू होने वाला है। शो की शुरुआत 12 अक्टूबर से होगी। शो की शुरुआत से पहले सिंगर नेहा कक्कड़ ने भगवान की पूजा-आरती कर शो का शुभारंभ किया है। 

इस दौरान उनके साथ शो के दूसरे जजेज और क्रू साथ में थे। सेट पर उनके साथ अनु मलिक, विशाल डडलानी और आदित्य नारायण साथ थे।

सभी ने एक साथ शो की सफलता और अच्छे काम की कामना की। शो को लेकर सभी जजेज एक्साइटेड हैं।

इस बार इंडियन आइडल शो को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले सारे गा मा पा और राइजिंग स्टार शो होस्ट किया है। 

Pawan Insha