मम्मी-पापा संग नन्हीं लियाना ने मनाया आजादी का जश्न,व्हाइट फ्राॅक में सुपर क्यूट दिखी गुरमीत-देबीना की लाडली

8/16/2022 8:39:45 AM

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के प्यारे कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी बेटी लियाना के आने के बाद से अपनी पेरेंटहुड लाइफ का पूरा पूरा आनंद ले रहे हैं। वह आए दिन लाडली संग बिताए लम्हों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।15 अगस्त, 2022 को देबिना बनर्जी ने अपने पति गुरमीत चौधरी और उनकी बेटी लियाना चौधरी के साथ 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

PunjabKesari

लियाना का यह पहला स्वतंत्रता दिवस है। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें देबीना ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में देबीना गुरमीत अपनी घर की बालकनी में बेटी संग तिरंगा फहराते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो देबिना और गुरमीत व्हाइट आउटफिट में दिख रहे हैं। देबीना ने व्हाइट सूट के साथ तिरंगे झंडे वाला दुपट्टा लिया है। वहीं नन्हीं लियाना व्हाइट फ्राॅक में क्यूट दिखीं। लियाना की फ्राॅक पर तिरंगा बना था।

PunjabKesari

इन तस्वीरों के साथ देबीना ने लिखा-"स्वतंत्रता दिवस के 75 साल मुबारक हो। यह उत्सव हर तरह से खास है। मेरा लीपाओ यह समझने के लिए बहुत छोटा है कि यह हम सभी के लिए कितना खास और गर्व का दिन है, लेकिन जैसा कि हम सभी ने वर्षों से सीखा है, वह भी समझ जाएगी कि यह गर्व है #भारतीय होने का अहसास।" फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News