क्रिकेटर्स पत्नियों का याराना: रितिका सजदेह संग Ind vs Pak मैच का लुफ्त उठाती अनुष्का, मैदान में विराट-रोहित भी बने जय-वीरू

10/14/2023 7:15:26 PM

मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड और क्रिकेट के दो सबसे बड़े नाम हैं। यही कारण है कि वे भारत के सबसे लोकप्रिय और सफल कपल्स में से एक हैं। आज भारत- पाकिस्तान विश्व कप मैच के लिए अनुष्का गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचीं।

हाल ही में स्टेडियम से उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह  मैच का खूब मजा लेती दिखीं। सामने आई तस्वीर में अनुष्का रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के साथ दिख रही हैं। जहां अनुष्का अपने पति विराट कोहली के लिए चीयर कर रही थीं। वहीं रितिका अपने पति रोहित शर्मा के लिए चेयर करती नजर आईं। 

भारत- पाकिस्तान मैच से पहले अनुष्का शर्मा आज सुबह अहमदाबाद पहुंचीं। इस दौरान वह ऑल ब्लैक लुक में दिखीं। उस दौरान अनुष्का की एक तस्वीर भी सामने आई थी। तस्वीर में वह सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक के साथ पोज देती दिखीं थी।


 

Content Writer

Smita Sharma