करीना के लाडले की तरह दिखती है ये हमशक्ल, तैमूर से है सिर्फ 15 दिन बड़ी

10/9/2017 3:01:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान को इंडस्ट्री में सबसे क्यूट स्टार किड्स माना गया है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सुर्खियां बटौरते रहता है। हाल ही में तैमूर की हमशक्ल की तस्वीर सामने आई है। दरअसल, तैमूर की एक हमशक्ल है इनाया, जो यूएई में रहती है।

बताया जाता है कि वह तैमूर से महज 15 दिन बड़ी है। इनाया का जन्म पिछले साल यानी 2016 में 5 दिसंबर को हुआ था। वहीं, तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ है। दोनों का लुक एक साथ देखें तो दोनों में कोई फर्क नजर नहीं आता है। तैमूर की तरह ही इनाया की आंखे भी ब्लू कलर की है और वे दिखने भी तैमूर की तरह क्यूट हैं।

हाल ही में inayaandtaimur नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट क्रिएट किया गया है, जिसमें तैमूर और इनाया की फोटोज शेयर की है। इनाया शोएब इस इंस्टाग्राम अकाउंट को बनाने वाले कजिन की बेटी है। एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है। 'Inaya’s Look Alike'. एक अन्य फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'Same as Taimur।