मां सोहा और पापा कुणाल के साथ तैमूर की पार्टी में पहुंची इनाया, प्रिंसेस लुक में नजर आई बेहद प्यारी

12/21/2020 2:58:09 PM

मुंबई. एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने लाडले तैमूर अली खान 20 दिसंबर को 4 साल के हो गए। सैफ और करीना ने बहुत धूमधाम से तैमूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया। सैफ और करीना ने मुंबई स्थित घर फार्च्यून हाइट्स पर शानदार पार्टी रखी।

पार्टी में परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। तैमूर की बर्थडे पार्टी में इनाया मां सोहा अली खान और पापा कुणाल खेमु के साथ पहुंची। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


इनाया वाइट कलर की फ्रॉक में बिल्कुल प्रिंसेस लग रही है। इनाया ने साथ में मैचिंग हेयर बैंड और मास्क लगाया हुआ है। इस लुक में इनाया बेहद प्यारी लग रही है।

वहीं कुणाल वाइट हुडी और येलो शॉर्ट्स में नजर आए। साथ में एक्टर ने ब्लैक शूज पेयर किए हुए हैं। कैप और मास्क से एक्टर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है और सोहा ब्लैक जींस और टॉप में नजर आई।


एक्ट्रेस ने ओपन हेयर्स और मैचिंग मास्क से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें  इनाया तैमूर से एक साल छोटी है। इनाया का जन्म 2017 में हुआ। दोनों में अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। करीना दोनों की एक-साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं। इसके अलावा पार्टी में करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर पिता रणधीर कपूर के साथ पहुंची।

Parminder Kaur