सोशल साइट पर वायरल हो रही इस स्टार किड की तस्वीर को देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप

1/25/2018 5:16:05 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान के नन्हें तैमूर स्टार किड्स में सबसे पॉपुलर हैं। फैंस उनकी तस्वीरों की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में सोशल साइट पर एक स्टार किड की तस्वीर काफी वायरल हो रही है लेकिन इस तस्वीर को देखकर फैंस काफी सोच में पड़ गए हैं कि ये करीना और सैफ के लाडले बेटे तैमूर हैं यैं फिर सोहा और कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी खेमू। 

बता दें कि ये तैमूर नहीं बल्कि सोहा अली खान की बेटी इनाया हैं। इस तस्वीर में पापा कुणाल अपने नन्हीं परी को किस करते हुए नजर आ रहें हैं। वैसे तस्वीर में इनाया हू-ब-हू तैमूर जैसी दिखाई दे रही हैं। पहले तो इनाया को कहा जाता था कि वो क्यूटनेस के मामले में तैमूर को टक्कर देने के लिए तैयार हैं लेकिन अब तो जैसे उनमें और तैंमूर में अंतर कर पाना भी काफी मुश्किल है। 

बता दें कि इनाया तैमूर से 6 महीने छोटी हैं। सोहा और कुणाल की बेटी का जन्म 29 सितंबर को हुआ था।