नैनी के साथ मॉर्निंग वॉक करने निकली नन्हीं इनाया, सामने आई बेहद क्यूट तस्वीरें

9/2/2018 12:07:58 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान की बेटी ईनाया नौमी खेमू की कुछ तस्वीरें सामने आई है। तैमूर की तरह ईनाया भी सबकी चहेती बन गई है। तस्वीरों में ईनाया मुंबई की सड़कों पर अपनी नैनी के साथ छोटे से स्कूटर पर सैर करती दिखीं।

 

 

 

इस दौरान ईनाया बेहद ही क्यूट लग रही है। इनाया न तो कैमरे को देख एक बार भी हंसी और न ही मुस्कुराई बल्कि ऐसे देख रही थी कि मानों कह रही हों, ‘अब बस भी करो।’ 

 

बता दें कि इनाया अभी 9 महीने की हैं। इनाया अपने कजिन तैमूर अली खान की तरह सोशल मीडिया पर हिट हैं।

 

 

वो जहां भी जाती हैं, कैमरामैन उनकी तस्वीरें लेने लगते हैं। हालांकि सोहा को मीडिया अटेंशन पसंद नहीं। वो चाहती हैं कि उनकी बच्ची नॉर्मल लाइफ जीएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Neha