''बहुत दिनों बाद बुलावा आया''...तमाम मुश्किलों के बीच माता वैष्णोदेवी के दरबार पहुंचीं शिल्पा शेट्टी,''जय माता दी'' के जयकारे लगा की चढ़ाई

9/16/2021 8:26:36 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बीते कई महीनों से चर्चा में हैं। शिल्पा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को जुलाई के महीने में अश्लील फिल्म मामले में गिरफ्तार किया था। पति के जेल में जाने के बाद से शिल्पा शेट्टी भी इस केस के चलते काफी समय तक मीडिया के सामने नहीं आई थीं। लेकिन अब वह आगे बढ़ रही हैं। वहीं जीवन में आ रही तमाम मुसीबतों के चलते शिल्पा शेट्टी की भगवान के प्रति आस्था और ज्यादा बढ़ गई है।

PunjabKesari

इन मुसीबतों को लाइफ से दूर करने के लिए शिल्पा शेट्टी मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंची। यहां के उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में वह घोड़े पर बैठी दिख रही हैं। माता के दरबार में जाते हुए शिल्पा 'जय माता दी' के जयकारे लगा रही हैं। 

PunjabKesari

 

'बहुत दिनों बाद बुलावा आया है'

शिल्पा ने इस दौरान बताया है कि उन्हें मां के दरबार आकर बहुत अच्छा लग रहा है। शिल्पा ने कहा- 'बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत दिनों के बाद बुलावा आया है।'

PunjabKesari

बता दें कि उनको हेलीकॉप्टर से मां वैष्णो देवी भवन जाना था लेकिन त्रिकुटा पर्वत के आसपास धुंध कारण हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित कर दी गई है। इस वजह से शिल्पा शेट्टी को पैदल ही भवन की ओर रवाना होना पड़ा।

PunjabKesari

शिल्पा शेट्टी ने बताया कि वो माता वैष्णो देवी की भक्त हैं और समय मिलने पर माता वैष्णो देवी के दरबार हाजिरी लगाने आती रहती हैं।जानकारी के मुताबिक शिल्पा शेट्टी भवन से शुक्रवार सुबह कटरा के लिए प्रस्थान करेंगी। इसके बाद वह जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

गणेश चतुर्थी पर विराजे थे बप्पा

इससे पहले गणेश चतुर्थी के मौके पर भी वो अपने घर गणपति लाई थीं और उनसे अपनी सभी कष्टों को दूर करने को कहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी इन दिनों शिल्पा डांस रियालिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 को जज कर रही हैं। शिल्पा ने फिल्म 'हंगामा 2' से 13 साल बाद फिल्मों में वापसी की है। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो शिल्पा शेट्टी फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News