बच्चों की तरह पत्नी माना से चोटी बनवाते नजर आए सुनील शेट्टी, 38 साल पहले कुछ इस तरह हुई थी कपल की मुलाकात

3/23/2020 5:46:56 PM

मुंबई: देशभर में कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना वायरस का कहर भारत में भी लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 415 पहुंच गई है। पिछले दो दिनों में कोरोना के 137 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, मरने वालों की भी संख्या 4 से बढ़कर 7 हो गई है। कई शहरों में लाॅकडाउन हो गया है।

वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सेलेब्स इन दिनों सेल्फ आइसोलेशन पर हैं। फिल्मों की शूटिंग और बिजनेस में बिजी रहने वाले सुनील शेट्टी भी अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।

हाल ही में सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुनील पत्नी माना शेट्टी के साथ दिख रहे हैं। सामने आई इस वीडियो में  सुनील की पत्नी माना शेट्टी ने उनकी चोटी बनाती नजर आ रही हैं।

वीडियो के साथ सुनील ने कैप्शन में लिखा-''हेयर...आ...फेरी।' सुनाल शेट्टी का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें सुनील अपनी पत्नी के साथ कम ही नजर आते हैं। ऐसे में उनका ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो सुनील अपनी डेब्यू फिल्म से पहले ही माना से शादी कर ली थी। उनकी शादी का किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। दरअसल, सुनील शेट्टी एक्टिंग से पहले से बिजनेस संभालते थे। एक पार्टी के दौरान उन्हें एक लड़की पसंद आई। नाम था माना। ये लड़की सुनील के दिलों दिमाग में ऐसे छा गई कि दोनों ने 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी रचा ली।

 

View this post on Instagram

HAIR - - AA - - PHERI !!!

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty) on

Smita Sharma