Action Mode: सिटाडेल के सेट्स से लीक हुई प्रियंका-रिचर्ड मैडन की तस्वीरें, ATV मशीन चलाती नजर आईं ''देसी गर्ल''

3/15/2021 3:02:01 PM

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर है उसका सपना हर कोई देखता है। प्रियंका चोपड़ा  ने अपनी दमदार एक्टिंग का परचम विदेश तक लहराया हुआ है। वह अब तक कई हाॅलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

पीसी इन दिनों एक और हाॅलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में शूटिंग सेट से प्रियंका और उनके को एक्टर रिचर्ड मैडन की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में पीसी का एक्शन मोड नजर आ रहा है। 

तस्वीरों में रिचर्ड मैडन और प्रियंका चोपड़ा साई-फाई आउटफिट्स में हार्नेस से लटके नजर आ रहे हैं। इन दोनों को ऐसे देखकर लग रहा है कि यह फिल्म एक्शन से भरा है। लुक की बात करें तो प्रियंका जहां सिल्वर और ब्लैक कलर का कॉस्ट्यूम में हैं।

वहीं रिचर्ड ओलिव ग्रीन कलर के कॉस्ट्यूम में दिखाई दे रहे हैं।क तस्वीर में तो प्रियंका चोपड़ा ATV मशीन चलाती भी नजर आ रही हैं, जिसमें गन जैसे हथियार लगे हुए हैं। 

वेब सीरीज सिटाडेल की बात करें तो ये अमेजन प्राइम की सीरीज है। इसका ऐलान साल 2018 में किया गया पर कोविड  वजह से इसकी शूटिंग समय से शुरू नहीं हो पाई थी। हाॅलीवुड की सुपरहिट सीरीज एवेंजर्स बनाने वाले डायरेक्टर रुसो ब्रदर्स इसे बना रहे हैं। 

 

Content Writer

Smita Sharma