Birthday Special: मां मुस्लिम तो पिता हिंदू, बचपन में महेश भट्ट को सुनने पड़ते थे नाजायज होने के ताने

9/20/2021 10:45:47 AM

मुंबई: जब भी बी-टाउन के दिग्गज खानदानों की बात की जाती है तो लिस्ट में भट्ट खानदान का नाम टाॅप पर आता है। भट्ट फैमिली इंडस्ट्री की सबसे फेमस फैमिलीज में से एक है।  इस परिवार से जुड़े लगभग सदस्य ने इंडस्ट्री में नाम कमाया। ऐसे ही एक हैं डायरेक्टर महेश भट्ट। उनकी गिनती हिन्दी सिनेमा के बेहतरीन फिल्मकारों में होती है। महेश भट्ट आज अपना 73वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। महेश भट्ट की फिल्में जिनती सुर्खियों में रहती हैं।

उतना ही वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से अक्सर विवादों में छाए रहते हैं। कभी अपने बेबाक बयानों की वजह से तो कभी उनसे जुड़े विवादों की वजह से महेश भट्ट हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं। अगर हम ये कहें कि महेश भट्ट ने बचपन में जब होश संभाला ही था तब से ही वह लोगों के तानों का शिकार हो रहे हैं, तो ये भी गलत नहीं होगा। 

क्या आप जानते हैं कि महेश भट्ट के माता-पिता ने कभी शादी नहीं की थी। महेश भट्ट के पिता जहां हिन्दू थे। वहीं उनकी मां मुस्लिम थी। जी, हां  महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट एक गुजराती ब्राह्मण थे, जो कि पोरबंदर, काठियावाड़ गुजरात से थे।

 

जबकि उनकी मां शीरीन मोहम्मद अली गुजराती मुस्लिम थीं। इतना ही नहीं उनकी मां को बिन ब्याही मां कहा जाता था तो महेश भट्ट को नाजायज ताने सुनने पड़ते थे। यूं तो नानाभाई भट्ट ने हेमलता भट्ट से शादी की थी। लेकिन उनका चर्चित लव अफेयर शीरीन मोहम्मद अली से हुआ था। नाना भट्ट शिरीन से बेहद प्यार करते थे, लेकिन उन्होने कभी उनसे शादी नहीं की थी।

बताया जाता है कि सामाजिक दबाव के चलते नाना भाई शिरीन से शादी नहीं कर पाए थे। शिरिन और नानाभाई भट्ट की दो संतानें हुईं महेश और मुकेश भट्ट। कहा जाता है शीरीन को बिन ब्याही मां के ताने दिए जाते थे, तो महेश और मुकेश भट्ट को नाजायज तक कहा जाता था। हालांकि  दिल में गहराई तक चुभे इन तानों को भूलाकर महेश और मुकेश भट्ट ने पिता की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया लेकिन नाजायज होने की टीस हमेशा महेश भट्ट के दिल में रही। महेश भट्ट ने कभी भी अपने पिता से कोई कनेशनक्श फील नहीं किया। कुछ साल पहले अपने एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा था मेरे पास मेरे पिता के सरनेम के अलावा उनसे जुड़ी कोई याद नहीं है।


 

इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा था-'मेरे पास पिता से जुड़ी कोई याद नहीं। इसलिए नहीं मुझे पता ही नहीं कि पिता की भूमिका क्या होनी चाहिए। मैं एक सिंगल मुस्लिम महिला शिरीन मोहम्मद अली का नाजायज बेटा हूं। मेरे पिता भी मेरे लिए अजनबी थे। वे मेरे लिए होकर भी नहीं थे। बस उनका सरनेम मुझे मिला, जिसकी वजह से आज मैं महेश भट्ट हूं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया था कि उनका नाम ‘महेश’ उनके पिता ने रखा था। यही वजह है कि उन्हें यह नाम कभी पसंद नहीं आया।'

महेश भट्ट ने कई बड़ी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। राज, जिस्म, पाप, मर्डर, रोग, जहर, मर्डर 2, जिस्म 2 जैसी बोल्ड फिल्मों के डायरेक्शर करने वाले महेश का नाम काम से ज्यादा विवादों से रहा है। वह लव, सेक्स और धोखा के कॉन्सेप्ट के लिए मशहूर रहे हैं।

Content Writer

Smita Sharma