बढ़ेगी राज कुंद्रा की मुश्किलें या मिलेगी बेल! शिल्पा शेट्टी के पति की कस्टडी पर अहम फैसला आज

7/27/2021 10:39:15 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद वे 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में थे।  मुंबई की अदालत ने शुक्रवार (23 जुलाई) को राज की पुलिस हिरासत की अवधि 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। वहीं आज शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के लिए अहम दिन है।  आज उनकी पुलिस हिरासत खत्म हो रही है। ऐसे में सभी की नजरें इसी पर टिकी हैं कि राज को बेल मिल जाएगी या उनकी हिरासत को एक बार फिर बढ़ा दिया जाएगा।

इस पूरे मामले में पुलिस के हाथ राज कुंद्रा के खिलाफ अभी तक कई सबूत लगे हैं और हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में यह बात सामने आई थी कि जैसे ही राज के इस धंधे से पर्दा उठने लगा था तो उन्होंने अपना फोन बदल लिया था।

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में शिल्पा की सहभागिता अभी तक सीधे तौर पर सामने नहीं आई है लेकिन वह लगातार अपने पति राज कुंद्रा का बचाव कर रही हैं। राज कुंद्रा के ऑफिस से एक खुफिया अलमारी भी मिली थी जिसके बाद कई खुलासे हुए हैं।

इस खुफिया अलमारी से पुलिस को कई कागज मिले थे। इन कागजों में कई जगह शिल्पा के साइन थे।  राज और शिल्पा के संयुक्त खाते की जानकारी मिली है जिसके लेनदेन के लिंक की तलाश की जा रही है। पुलिस को शक है कि इसी खाते में पोर्न फिल्मों का पैसा जमा होता था। राज और शिल्पा के साझा खाते की जांच में यदि पुलिस को पोर्न फिल्मों की कमाई का कोई लिंक मिला तो शिल्पा की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इसी साल  मुंबई पुलिस ने 4 फरवरी को एक केस दर्ज किया था जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया। पुलिस ने मलाड वेस्ट इलाके में स्थित एक बंगले पर छापेमारी की तो वहां पोर्न फिल्म की शूटिंग चल रही थी।
 

Content Writer

Smita Sharma