फैंस के लिए झटका: दीपिका के साथ काम नहीं करेंगे रणवीर सिंह

1/5/2019 12:34:07 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पिछले साल 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। दोनों की जोड़ी ऑफ-स्क्रीन और ऑन-स्क्रीन आइकाॅनिक है। इसके बावजूद भी फैंस को रणवीर और दीपिका की जोड़ी अगले 1 साल तक साथ में बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं देगी। इस बात का खुलासा खुद रणवीर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।

 

रणवीर ने कहा कि मेरी और मेरी पत्नी दीपिका की साथ में अभी तक कोई फिल्म नहीं आ रही है। मैं उम्मीद करता हूं कि फिल्ममेकर जल्द ही हम दोनों को एक-साथ किसी फिल्म में साइन करें। मैं दीपिका के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।    

दीपिका संग अपनी कैमिस्ट्री की बारे में भी की बात

दीपिका संग अपनी कैमिस्ट्री की बारे में बताते हुए रणवीर ने कहा कि हम दोनों की केमिस्ट्री बेहद ही स्पेशल है। इसकी वजह दीपिका के प्रति मेरा पागलपन है। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं,जो स्क्रीन पर दिख जाता है। 


 

दीपिका की तारीफ

रणवीर ने दीपिका  की तारीफ करते हुए कहा है कि वह आज के समय की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक है।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। यह एक एसिड अटैक सरवाइवर पर आधारित फिल्म होगी। फिल्म में दीपिका के ऑपोजिट विक्रांत मैसी हैं। वहीं रणवीर की फिल्म 'सिंबा' हाल ही में रिलीज हुई है जो ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

इसके अलावा रणवीर फिल्म 'गली बाॅय' में नजर आने वाले हैं।  फिल्म का टीजर बीते दिनों ही रिलीज किया गया। इस टीजर को लोग काफी पंसद कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर के ऑपोजिट आलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन हैं।  

Smita Sharma