6 साल की हुई इमरान-अवंतिका की लाडली, बेटी की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखा एक्टर

6/10/2020 12:17:48 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका अपनी पर्सनल लाइफ के चलते हमेशा चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले खबरें आईं थीं कि कपल अलग हो रहा है। इमरान जल्द ही अवंतिका मलिक से तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों के तलाक की खबरों ने सबको चौंका दिया था। इन्ही खबरों के बीच अवंतिका ने हाल ही में बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। अवंतिका मलिक ने सोशल मीडिया पर बेटी को बर्थडे विश किया है।

अवंतिका ने अपनी लाडली इमारा की बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी बेटी को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम पर  कई स्टोरी भी पोस्ट की है जिसमे वो घर पर सेलिब्रेशन का महौल दिखा रही हैं।

अवंतिका ने घर को बहुत ही खूबसूरती से सजाया है। इस दौरान इमरान खान नजर नहीं आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देख लग रहा कि अवंतिका ने अपने बेटी का जन्मदिन बिना इमरान खान के सेलिब्रेट कर रही हैं। 

बता दें कि पिछले एक साल से अवंतिका अपने माता-पिता के घर ही रह ही हैं। अवंतिका ने 35 के इमरान ने बहुत कम उम्र में शादी कर ली थी।  दोनों की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। 

इमरान के काम की बात करें तो वह आखिरी बार कंगना रनौत के साथ फिल्म कट्टी बट्टी में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। 


 

Smita Sharma