इमरान खान से अलग रह रही पत्नी अवंतिका ने ''शादी और तलाक'' पर शेयर की पोस्ट, बोलीं- आप अपना कठिन रास्ता चुनिए

10/21/2020 3:25:30 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान बीते एक साल से अपनी पत्नी अवंतिका मलिक से अलग रह रहे हैं। शादी के बाद दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था, जिसके बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। अब हाल ही में इमरान की वाइफ अवंतिका ने शादी और तलाक पर एक पोस्ट शेयर की है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।


अवंतिका ने अपने पोस्ट लिखा, शादी कठिन है, तलाक कठिन है, आप अपना कठिन रास्ता चुनिए। मोटापा कठिन है। फिट बने रहना भी कठिन है। आप अपना कठिन रास्ता चुनिए। कर्ज से लदे रहना कठिन है। फाइनेंशियली मजबूत रहना कठिन है। आप अपना कठिन रास्ता चुनिए। कम्युनिकेशन रखना कठिन है। कम्युनिकेशन ना रखना कठिन है। आप अपना कठिन रास्ता चुनिए। जिंदगी कभी आसान नहीं है। यह हमेशा कठिन है। लेकिन हमें अपना कठिन रास्ता चुनना है। समझदारी से चुनाव करें।


बता दें, पिछले साल इमरान और अवंतिका की पर्सनल लाइफ में तनाव की खबरें सुनने में आई थीं। 24 मई 2019 को अवंतिका इमरान का घर छोड़कर अपने मां-बाप के घर रहने चली गई थीं। इन दिनों वो अपनी बेटी इमारा के साथ साथ रहीं हैं। कपल के बीच अनबन को लेकर दोनों के परिवार वालों ने दोनों बीच सुलह करवाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बन पाई।


इमरान और अवंतिका ने साल 2011 में शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल को एक बेटी हुई, जिसका नाम इमारा इमारा है। ये भी बता दें कि कपल ने लंबी डेटिंग के बाद एक दूसरे से शादी की थी।


इमरान के करियर की बात करें तो एक्टर ने साल 2008 में फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में  डेब्यू किया था। इससे पहले वो आमिर की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में भी नजर आए।

suman prajapati