इलियाना डिक्रूज ने दिया बेटे को जन्म, क्यूट सी तस्वीर शेयर कर बेबी के नाम का किया खुलासा

8/6/2023 10:23:05 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. इलियाना डिक्रूज के फैंस के लिए खुशखबरी है। इलियाना हाल ही में एक बच्चे की मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर बेबी की एक तस्वीर शेयर कर उन्होंने फैंस को यह खुशखबरी दी है। साथ ही बच्चे की डेट ऑफ बर्थ भी बताई है। इस गुड न्यूज के बाद फैंस लगातार उन्हें मां बनने की बधाइयां दे रहे हैं।


इलियाना डिक्रूज ने 1 अगस्त, 2023 को बेटे को जन्म दिया, जिसका खुलासा उन्होंने अब किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी की एक झलक शेयर की, जिसमें वह सोता हुआ बेहद क्यूट लग रहा है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे का यूनिक नाम भी रिवील किया है।


एक्ट्रेस ने अपने बेटे की जो फोटो शेयर की है उस पर Introducing Koa Phoenix Dolan लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘कोई भी शब्द ये नहीं बता सकता कि हम अपने प्यारे बेटे का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं। दिल भरा हुआ है’।

 

 

यानी इलियाना ने अपने बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा है। बता दें कि कोआ नाम का अर्थ योद्धा या बहादुर, बहादुर साहसी और निडर होता है।  


वहीं, अब एक मीडिया संस्थान ने इलियाना के मिस्ट्री मैन की पहचान का खुलासा किया है। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं। मीडिया संस्थान को मिली विवाह रजिस्ट्री विवरण के अनुसार, इलियाना ने इस साल 13 मई को माइकल डोलन के साथ शादी रचाई थी। साथ ही यह भी खुलासा किया कि भले ही शादी की जगह और अन्य चीजों की कोई जानकारी नही हैं। माइकल के बारे में यह दावा किया कि एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के साथ पिछले एक साल से रह रही हैं।

 

गौरतलब है कि इससे पहले इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा "डेट नाइट" और इसके साथ ही उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी बनाया था।


 

Content Writer

suman prajapati