‘मॉम टू बी’ Ileana D Cruz ने जिम वियर में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, शेयर की मिरर सेल्फी
5/26/2023 1:37:28 PM

मुंबई। इलियाना डिक्रूज जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले ही ये गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। इलियाना अक्सर अपने बेबी बंप की फोटोज शेयर करती हैं और इसी के चलते एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर एक बार फिर शेयर की हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली इलियाना डिक्रूज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दो फोटोज शेयर की हैं। पहली मिरर सेल्फी में एक्ट्रेस जिम वियर में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।
दूसरी सेल्फी में इलियाना ने अपने बेबी बंप पर हाथ रखकर साइड पोज दिया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "एंजल्स"। वह फनी एक्सप्रेशन भी बनाती हुई दिखाई दे रही हैं।
इलियाना डिक्रूज ने ये अनाउंस नहीं किया है कि वह किसे डेट कर रही हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह कुछ समय से कैटरीना कैफ के भाई सेबस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने न ही इन रूमर्स को कंफर्म किया है और ना ही खारिज किया है।
कुछ महीने पहले वह कैटरीना और विक्की के साथ मालदीव घूमने गई थीं। उस वक्त उनके साथ सेबेस्टियन भी थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल