जल्द मां बनने वाली है Ileana D''Cruz, थाई हाई स्लिट गाउन में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

5/13/2023 9:34:38 AM

मुंबई। इलियाना डिक्रूज जल्द ही मां बनने वाली हैं। बिना शादी किए प्रेगनेंट होने के बाद एक्ट्रेस खूब सुरखियां बटोर रहीं हैं। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप की झलक शेयर की थी और बीते कल एक्ट्रेस ने फर्स्ट टाइम अपनी फुल बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर की हैं।

फोटो में एक्ट्रेस थाई हाई स्लिट स्लीवलेस ब्लैक कलर की गाउन पहने नजर आ रहीं हैं। इसमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। उनके चेहरे पर मुस्कान है। वह बेहद खुश नजर आ रहीं हैं। फोटोज शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा है, "बंप अलर्ट।"

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में इलियाना को एक आईवीएफ हॉस्पिटल से बाहर निकलते देखा गया था, जिसने सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलों को हवा दे दी थी। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक अपने होने वाले बच्चे के पिता की आइडेंटीटी या उसकी प्रेग्नेंसी नेचर का खुलासा नहीं किया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official)

 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi