निधनः कैंसर से हारी जंग दिग्गज कंपोजर इलैयाराजा की बेटी भवतारिणी, सलमान खान की फिल्म में दिया था म्यूजिक

1/26/2024 10:36:36 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर इलैयाराजा की बेटी और मशहूर गायिका भवतारिणी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सिंगर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं और 47 साल की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया है। भवतारिणी के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले 6 महीने से भवतारिणी का लीवर कैंसर का इलाज चल रहा था। कुछ समय पहले वह इस जानलेवा बीमारी का इलाज कराने के लिए श्रीलंका गई थीं। जहां एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


47 वर्षीय सिंगर के निधन से साउथ म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है और उनके फैंस व करीबी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे है।


बता दें, भवतारिणी एक गायिका के साथ-साथ शानदार म्यूजिक कंपोजर भी थी। रसैया गाना के जरिए उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी और पहले गाने से वह खूब छा गई थीं। इसके बाद उन्होंने सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की फिल्म फिर मिलेगें में गाना गाया था। अपने करियर में भवतारिणी ने पिता इलैयाराजा, भाई कार्तिक राजा और युवान शंकर राजा के साथ कई सुपर गाने गाए थे। फिल्म भारती के मायली पोला गाने के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

Content Writer

suman prajapati