IGT : अर्जुन बिजलानी संग ''छोड़ दो आंचल'' गाने पर जमकर नाचीं किरण खेर, एक्ट्रेस की अदाओं ने लूटी महफिल
4/17/2022 1:35:20 PM

मुंबई. शो 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' का बहुत जल्द ग्रैंड फिनाले आने वाला है। ग्रैंड फिनाले में खूब धमाल होने वाला है। इस शो को किरण खेर, शिल्पा शेट्टी और बादशाह जज कर रहे हैं। वहीं अर्जुन बिजलानी इसे होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में शो से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किरण खेर और अर्जुन बिजलानी जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में किरण साड़ी लुक में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप किया हुआ है और बन बनाया हुआ है। एक्ट्रेस ने बालों पर गजरा भी लगाया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं अर्जुन ब्लैक पैंट सूट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों 'छोड़ दो आंचल' गाने पर जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं। किरण ने अदाओं पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें किरण और अर्जुन का ये डांस ग्रैंड फिनाले एपिसोड में देखने को मिलेगा। ये ग्रैंड फिनाले एपिसोड 17 अप्रैल को टेलीकास्ट होगा। इस दिन 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' का विनर भी मिल जाएगा। लोग इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Chaitra navratri: आज से नवरात्रि आरंभ, सबके दुखों का हरण करेंगी ‘मां भगवती आदिशक्ति’

भारत में वापिस लौट रहा कोरोना: देश में नए मामले एक बार फिर से हजार के पार, कल की तुलना में आए 435 अधिक केस

Chaitra Navratri 2023: आज से चैत्र नवरात्रि आरंभ, ये है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Mata Vaishno Devi: दिव्यांग श्रद्धालुओं को मिलेगी नि:शुल्क बैटरी कार व घोड़ा सुविधा