Bigg Boss 16:''मेरी ऐसी गर्लफ्रेंड हो तो पहले ही दिन फांसी लगा लूं'' MC Stan का प्रियंका चौधरी पर कमेंट

10/26/2022 12:41:20 PM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 16' इस समय काफी चर्चा में हैं। शो में प्रियंका चौधरी छाईं हुईं हैं। प्रियंका चौधरी अपने बेबाक अंदाज के साथ-साथ अंकित गुप्ता संग अपनी सुपर क्यूट केमिस्ट्री की वजह से भी छाईं हुईं हैं। लोगों को प्रियंका का बेबाकी भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है। हालांकि  बिग बासॅ के घर में ऐसे भी कंटेस्टेंट हैं जिन्हें प्रिंयका फूटी आंख नहीं भाती। इस लिस्ट में रैपर एमसी स्टैन और शिव ठाकरे भी शामिल हैं।

शिव और एमसी स्टैन को प्रियंका डोमिनेटिंग लगती हैं। उन्हें लगता है प्रियंका अंकित को कुछ बोलने नहीं देतीं और उन पर हुकुम चलाती हैं। अब बीते एपिसोड में ही देख लीजिए अंकित और प्रियंका आपस में बातचीत कर रहे थे।

शिव और एमसी स्टैन उनकी इस बातचीत का मजाक उड़ाते हैं। शिव एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं अंकित बस सुनता है।

वहीं एमसी स्टैन कमेंट करते हुए कहते हैं- 'मेरी ऐसी गर्लफ्रेंड रही तो... पहले ही दिन कुछ तो कर डालूं मैं। फांसी लगा लूं।' स्टैन की इस बात का आने वाले एपिसोड्स में मुद्दा बनता है या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा।

इससे पहले सौंदर्या शर्मा ने भी अंकित और प्रियंका के रिश्ते पर कमेंट किया था. सौंदर्या ने कहा था अगर प्रियंका अंकित के घर बहू बनकर जाती हैं तो एक्टर की मां खून के आंसू रोएंगी। वीकेंड का वार में एक टास्क के दौरान ये बात खुली थी, जिसके बाद प्रियंका और सौंदर्या में बड़ा झगड़ा हुआ था हालांकि अब दोनों में बातचीत होने लगी है।

Content Writer

Smita Sharma