हार्ट अटैक ने ली एक और जान: नहीं रहे 'बिनाका गीतमाला' के राजा  अमीन सयानी, 91 की उम्र में रेडियो सरताज ने ली अंतिम सांस

2/21/2024 12:43:29 PM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। सुहानी भटनागर और ऋतुराज सिंह के निधन के बाद एक और स्टार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ये और कोई नहीं बल्कि  रेडियो प्रजेंटेटर अमीन सयानी हैं। अमीन सयानी ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली। बेटे राजिल सयानी ने इस खबर की पुष्टि की है।

 

 

उन्होंने बताया कि 20 फरवरी की रात हाॅस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। हार्ट फेल होने के कारण उनका निधन हुआ है। बेटे राजिल सयानी ने आगे बताया कि वह जल्द ही अंतिम संस्कार के लिए जल्द ही वह अपना स्टेटमेंट जारी करेंगे। 


21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में अमीन सयानी का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंग्लिश ब्रॉडकास्टर के रूप में की थी लेकिन आजादी के बाद हिंदी की तरफ रुख कर लिया था। इन्होंने 54,000 रेडियो कार्यक्रम किये और 19,000 जिंगल्स भी गाए हैं। अमीन सयानी ने 1952 में प्रसारित शो 'गीतमाला' से पॉप्युलैरिटी हासिल की थी। उस जमाने में नंबर वन रहा ये शो लंबे समय तक प्रसारित हुआ। 1952 से शुरू हुआ ये 1994 तक चला था।

'गीतमाला' से अमीन सयानी पहले होस्ट बन गए थे, जिन्होंने म्यूजिक के बारे में अपनी समझ को शो के जरिए जाहिर किया था। इन्होंने अपनी जादूई आवाज से दर्शकों पर सालों राज किया।

Content Writer

Smita Sharma