I Said Yes: झुकी पलकें..चेहरे पर मुस्कान..अर्जुन कपूर की दुल्हनिया बनेंगी 49 की मलाइका! तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने दिया हिंट

11/10/2022 11:27:50 AM

मुंबई: 49 की मलाइका अरोड़ा दोबारा बनने जा रही हैं दुल्हन। मलाइका अरोड़ा बनेगी अर्जुन कपूर की दुल्हनिया? क्या जल्द शादी करने वाले हैं कपल? आप सोच रहे होंगे की हम अचानक दोनों की शादी की बात क्यों कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि मलाइका ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसे देख कर हर कोई यही अंदाज लगा रहा है।

दरअसल, मलाइका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस कैंडिड तस्वीर में मलाइका नजर झुकाए मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इसके साथ मलाइका ने लिखा-'I said yes (मैंने हां कहा)।'

जैसे ही मलाइका ने ये पोस्ट शेयर किया वैसे ही बी-टाउन के गलियारों में उनकी और अर्जुन की शादी की खबरें छा गईं। फैंस कन्फ्यूज्ड हो रहे हैं कि मलाइका के पोस्ट का क्या मतलब है। क्या मलाइका ने अर्जुन कपूर से सगाई की है या ये सिर्फ एक प्रचार है। 

हालांकि पोस्ट में मलाइका की उंगली में कोई रिंग नहीं दिख रही है। यह एक और प्रमोशनल बेस पर भी हो सकता है। मलाइका से पहले सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस तरह एक स्टंट किया था।

 

मलाइका और अर्जुन पिछले कुछ समय से डेटिंग कर रहे हैं। स जोड़े ने अपने रिश्ते को ऑफिशयल तब बनाया था जब मलाइका ने 2019 में अर्जुन के लिए  रोमांटिक बर्थडे पोस्ट शेयर किया था। तब से लेकर अब तक दोनों अक्सर फैंस को कपल्स गोल्स देते रहते हैं। 
 

Content Writer

Smita Sharma