Deepika Padukon के बार्बी लुक पर फिदा हुए पति Ranveer, वाइफ की फोटो पर किया ये मजेदार कमेंट

7/17/2023 10:19:50 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हमेशा ही अपने लुक और स्टाइल को लेकर पसंद की जाती हैं। एक्टिंग में तो वह कमाल है हीं, लेकिन स्टाइल के मामले में भी वह सबसे आगे हैं। इसका सबूत उन्होंने अपनी हालिया पोस्ट से किया है। दीपिका ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें वह किसी बार्बी से कम नहीं लग रही है। 

 

दीपिका ने शेयर की ग्लैमरेस फोटो 
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में उन्होंने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं और सिर पर ब्लैक केप लगाई हुई है। साथ ही स्मॉकी आई और खुले बाल के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया है। फोटो में उनकी खूबसूरत मुस्कान तो चार चांद लगा दिए हैं। दीपिका के इस लुक को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है और उन्हें बार्बी बुला रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस के पति रणवीर कैसे पीछे रह सकते हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)


दीपिका की फोटो पर पति रणवीर ने किया ये कमेंट 
रणवीर ने भी अपनी वाइफ की तारीफ करते हुए मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने एक लाल कलर के चेहरे वाला हॉट इमोजी शेयर किया है। वहीं, दीपिका के फैन्स भी जमकर इस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- "वह एक बार्बी हैं।" एक और फैन ने लिखा- बार्बीडॉल। वहीं, एक फैन ने तो उन्हें इंडियन बार्बी कहा है। 

इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका 
वर्क फ्रंट की बात करें तो, दीपिका पादुकोण जल्द ही प्रभास संग प्रोजेक्ट के में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। वहीं, वे शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान में कैमियो करती भी दिखेंगीं। 

Content Editor

kahkasha