दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भटनागर के लिए पति गगन ने गुरूद्वारे में की प्रार्थना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
12/18/2020 1:27:20 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का 7 दिसंबर को कोरोना के चलते निधन हो गया था। 26 नवंबर को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां वो मौत और जिंदगी की लड़ाई लड़ते हुए हार गईं थी और दुनिया को अलविदा कह गईं। जल्द ही दिव्या की मौत एक विवाद में बदल गईं। उनके निधन के बाद उनके पति गगन पर आरोप लगे कि वो अपनी पत्नी को बुरी तरह मारते थे और उन्हें परेशान करते थे। जिसके बाद गगन ने एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाने वालों की फटकार लगाई थी। अब हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी के लिए प्रार्थना करते हुए की तस्वीर शेयर की है।
दिव्या के पति ने ये तस्वीर एक गुरूद्वारे से शेयर की है, जिसमें दिव्या की फोटो को एक मेज पर रखा हुआ है और गगन को प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है।
बता दें दिव्या भटनागर की मौत के बाद उनके फैंस उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। बीते दिनों टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक वीडियो शेयर करते हुए गगन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। जिसके बाद गगन ने भी अपनी सफाई पेश की थी और देवोलीना को इसे महज पब्लिसिटी का जरिया बताया था।
देवोलीना के बाद एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी दिव्या के लिए न्याय की गुहार लगाई है।