कोरोना की चपेट में आईं सीरियल 'मैडम सर' की एक्ट्रेस हुनर गांधी, खुद को किया आइसोलेट

2/12/2021 10:32:07 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में भले ही कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन आ चुकी है, इसके बावजूद भी रोजाना कोरोना का असर देखने को मिल रहा है। अब हाल ही में टीवी सीरियल 'मैडम सर' की एक्ट्रेस हुनर गांधी इस महामारी का शिकार हो गई हैं। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एक्ट्रेस ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

 


कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए हुनर गांधी ने मीडिया से बात करते हुए बताया, 'मैं बीते 4-5 दिनों से सीरियल 'मैडम सर' की शूटिंग कर रही हूं। सोमवार को शूटिंग खत्म करके जब मैं घर आई तो मेरी तबियत खराब हो गई। कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने करीबी हॉस्पिटल में जांच करवाई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hunar Gandhi (@hunarhale)


उन्होंने आगे कहा, 'कोरोना की रिपोर्ट आते ही मैंने अपने शो की प्रडक्शन टीम को सूचना दे दी। जिसके बाद मेरे शो के सेट पर सभी लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया गया है। वैसे इस समय मैंने खुद को अपने घर पर ही आइसोलेट कर लिया है।' इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।


काम की बात करें तो हुनर गांधी ने कुछ दिनों पहले ही सीरियल 'मैडम सर' की शूटिंग का आगाज किया था। इस शो में एक्ट्रेस  राहिल अजीमि और गुल्की जोशी के साथ नजर आ रही हैं।  

 

Content Writer

suman prajapati