प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए ये एक्ट्रैस उतार चुकी हैं कपड़े, न्यूड तस्वीरें दिखीं थी कवर पर

4/9/2018 11:26:47 AM

मुंबई: फेमस प्लेब्वॉय मैगजीन के फाउंडर ह्यू हेफनर की 92वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 9 अप्रैल, 1926 को शिकागो, यूएस में हुआ था। प्लेब्वॉय मैगजीन के नाम की तरह ही हेफनर की इमेज भी एक प्लेब्वॉय की ही थी।

 

 

हेफनर ने प्लेब्वॉय मैगजीन की शुरुआत 1953 में की थी। ये मैगजीन अपने कॉन्टेंट को लेकर पुरुषों के बीच काफी फेमस रही। इस मैगजीन की जो चीज लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचती थी, वो थी इसमें छपने वाली फोटोज और आर्टिकल्स।

 

 

इस मैगजीन के चलते बॉलीवुड एक्ट्रैस शर्लिन चोपड़ा ने भी खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। इस मैगजीन के लिए शर्लिन ने 2012 में न्यूड शूट करवाया था। गौरतलब है कि वो भारत की एकमात्र एक्ट्रैस हैं जो प्लेब्वॉय मैगजीन में नजर आई। हालांकि, हेफनर अब इस दुनिया में नहीं है। 

 


बता दें कि हेफनर ने तीन शादियां की थी। उनकी तीसरी पत्नी शादी के समय उनसे 60 साल छोटी थी। हमेशा अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहने वाले हेफनर की लाइफ शुरुआती दौर में बेहद सिम्पल थी।

 

 

अपने लाइफ के शुरुआती दौर में वे एस्क्वॉयर नाम की मैगजीन में कॉपीराइटर का काम करते थे। कुछ वक्त यहां काम करने के बाद वे दूसरी मैगजीन में चले गए।

 

 

चिल्ड्रन्स एक्टिविटीज मैगजीन में काम करते हुए उनके मन में ख्याल आया कि क्यों न पुरुषों के लिए एक मैगजीन निकाली जाए। फिर क्या था, वे इस मैगजीन को पब्लिश करने में जुट गए।

 

उन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगाकर प्लेब्वॉय मैगजीन का पहला इश्यू 1953 में निकाला। इसके कवर पर मर्लिन मुनरो का फोटो था। प्लेब्वॉय मैगजीन के कवर पर मॉडल या फिर एक्ट्रैस की न्यूड फोटो पब्लिश होती थी।

Punjab Kesari