आधी रात शाहरुख का बर्थडे मनाने मन्नत के बाहर जमा हुए फैंस, भीड़ को काबू करना पुलिस के लिए हुआ मुश्किल

11/2/2021 10:45:53 AM

मुंबई. एक्टर शाहरुख खान आज अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। किंग खान की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बर्थडे के खास मौके पर आधी रात को ही शाहरुख के घर के बाहर फैंस की भीड़ जमा हो गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में शाहरुख के घर के बाहर फैंस की भीड़ देखने को मिल रही है। भीड़ को संभालने के लिए वहां पुलिस फोर्स भी मौजूद है। शाहरुख का मन्नत चारों तरफ से लाइटों से सजाया हुआ है। शाहरुख का क्रेज फैंस के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है।

PunjabKesari

शाहरुख के बर्थडे पर हर साल फैंस की भीड़ इकट्ठी होती है और अपने फेवरेट स्टार की एक झलक पाने को उनके घर के सामने घंटों इंतजार करते हैं। शाहरुख भी मन्नत पर हर साल फैंस का अभिवावदन करना नहीं भूलते। इस बार भी शाहरुख की झलक पाने के लिए फैंस नजरें बिछाए बैठे हुए हैं।

PunjabKesari
बता दें शाहरुख के बेटे आर्यन खान के ड्रग केस में गिरफ्तार होने के बाद परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस मुश्किल समय में भी फैंस एक्टर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।

PunjabKesari

अब आर्यन के जेल से बाहर आने के बाद शाहरुख का बर्थडे सेलिब्रेशन अलग तरीके से होगा। कहा जा रहा है कि अभी तक यह तय नहीं कि बर्थडे सेलिब्रेशन मुंबई वाले घर पर होगा या अलीबाग के फार्म हाउस पर।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News