ऐश्वर्या से लेकर जॉन अब्रहाम तक का करियर तबाह कर चुके हैं सलमान, जिसने लिया पंगा उसके पीछे पड़ जाते हैं दबंग खान

6/20/2020 2:01:23 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान को इंडस्ट्री का सुल्तान कहा जाता है। इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से फेमस सलमान इन दिनों लोगों के गुस्से का सामना कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद सलमान पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगा है। फैंस ने सलमान पर सूरज पंचोली का फेवर करने और उसके चक्कर में सुशांत के करियर को नुकसान पहुंचाने का इल्जाम लगाया है।

PunjabKesari

वहीं चाहे सलमान ने इंडस्ट्री में कई नए चेहरे लाॅन्च किए हैं लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में कई लोगों का करियर भी तबाह किए हैं। इंडस्ट्री में जिसका भी  सलमान के साथ पंगा हुआ उसको अपने करियर से हाथ धोना पड़ा है। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने सलमान पर करियर खत्म करने का आरोप लगाया। 

PunjabKesari

विवेक ओबरॉय 

एक्टर विवेक ओबरॉय एक ऐसे स्टार हैं जिन्होंने सबसे पहले सलमान खान की इस दादागिरी का विरोध किया था। विवेक ने मीडिया के सामने आकर सलमान की दादागिरी के बारे बताया था। विवेक ने ऐश्वर्या राय और सलमान खान के ब्रेकअप के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेस बुलाकर कहा था कि सलमान की तरफ से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उसके बाद खबरें आईं थी कि सलमान ने विवेक का बॉलीवुड में करियर बर्बाद कर दिया था।

PunjabKesari


ऐश्वर्या राय बच्चन 


एक समय था जब सलमान ऐश्वर्या राय पर फिदा थे लेकिन दोनों का ब्रेकअप बेहद बुरे मोड़ पर हुआ था। ब्रेकअप के बाद मीडिया इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने सलमान पर इल्जाम लगाया था कि सलमान उनका करियर खत्म करने के पीछे पड़े हैं। इतना ही नहीं शाहरुख की फिल्म चलते-चलते से ऐश्वर्या के बाहर होने की वजह भी सलमान ही थे। रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय आया था जब ऐश को इंडस्ट्री में काम मिलना बिल्कुल बंद हो गया था। 

PunjabKesari

 

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम भी सलमान के गुस्से की मार झेल चुके हैं। एकडांस टूर के दौरान जाॅन और सलमान के बीच फीस को लेकर काफी विवाद हुई था। इस विवाद के बाद सलमान पर आरोप लगाया कि वह अपनी स्टार पॉवर का गलत फायदा उठाकर जॉन को फिल्मों से बाहर करवा रहे हैं। इन सबसे परेशान होकर जाॅन ने खुद का प्रोडक्शन हाउस खोल लिया था।

PunjabKesari


ऋतिक रोशन


फिल्म 'गुज़ारिश' की रिलीज के बाद सलमान ने फिल्म को लेकर ऐसी भद्दी टिप्पणी की थी, जिसके बाद ऋतिक और संजय भी उनसे नाराज़ हो गए थे। सलमान के साथ ऋतिक की ये नाराजगी अभी तक कायम है। हालांकि यह बात अलग है कि शुरु से ही इंडस्ट्री से जुड़े होने या फिर यूं कहे की बॉलीवुड घराने की होने की वजह से ऋतिक का सलमान कुछ नहीं बिगाड़ सके। 

PunjabKesari


संजय लीला भंसाली


फिल्म 'गुज़ारिश' के लिए की गई भद्दी टिप्पणी को भुलाकर संजय लीला भंसाली ने सलमान को फिल्म इंशाल्लाह में कास्ट किया था लेकिन फिल्म बनने से पहले ही सलमान ने इस कदर दादागिरी दिखाई की 
की यह मूवी भी बंद हो गई। 

PunjabKesari

 

अरिजीत सिंह


2014 में हुए गिल्ड अवॉर्ड्स के दौरान सलमानने अरिजीत सिंह का मजाक उड़ाया था। बदले में अरिजीत सिंह ने भी नहले पर दहला मार दिया था। अरिजीत की ये बात सलमान को इतनी चुभी की उन्होंने अरिजीत सिंह के गानों को अपनी फिल्मों में हमेशा के लिए बैन कर दिया। इथना ही नहीं सलमान ने कई फिल्मों सेअरिजीत के गानों को हटाने की कोशिश की हांलाकि उनका ज्यादा कुछ बिगाड़ नहीं पाए।

PunjabKesari
 

अभिनव कश्यप 


सलमान खान की फिल्म सुपरहिट फिल्म 'दबंग' को डायरेक्ट कर चुके निर्देशक अभिनव कश्यप ने हाल ही में सलमान और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए। अभिनव ने पोस्ट शेयर करके कहा कि वह पिछले दस साल से खान परिवार की प्रताड़ना झेल रहे हैं। खान परिवार ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। अभिनव ने पोस्ट में सलमान को इस 'ज़हरीले तलाब' का हेड बताया है।

PunjabKesari
 

सोनू निगम


हाल ही में सिंगर सोनू निगम ने एक वीडियो मैसेज के जरिए बिना किसी का नाम लिए सलमान खान की दादागिरी करने का इल्जाम लगाया था। उन्होंने कहा कि मैंने उनकी दादागिरी झेली है, और नए सिंगर्स भी झेल रहे हैं। अपने वीडियो में उन्होने अरिजीत सिंह का भी नाम लिया था। 

PunjabKesari


साहिल खान 

स्टाइल जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर साहिल खान ने भी बिना किसी का नाम लिए बॉलीवुड़ के 'बड़े खान' पर उनके करियर को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। साहिल ने कहा है कि उन्हें बॉलीवुड के एक बड़े खान एक्टर् ने फिल्मों से निकलवा दिया था। उनका इशारा सलमान की तरफ था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News