''सुपर 30'' के लिए रितिक रोशन के कलेक्शन से निकला ये खास परफ्यूम

3/15/2019 6:33:58 PM

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मैचो मैन ऋतिक रोशन निजी जिंदगी में परफ्यूम के बेहद शौकीन इंसान है। एक बात जो बेहद कम लोग जानते है कि रितिक अपने हर किरदार के लिए अलग परफ्यूम का चयन करते है। रितिक ने अब तक जितने भी फिल्में की है उनके हर एक किरदार के लिए उन्होंने एक अलग परफ्यूम का इस्तेमाल किया है।

 

रितिक हर फिल्म में अपने किरदार के हिसाब से परफ्यूम का इस्तेमाल करते है और ये ही वजह है कि अभिनेता के पास परफ्यूम का बहुत बड़ा कलेक्शन है। 

 

अभिनेता हाल फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'सुपर 30' के लिए सुर्खियों में छाए हुए है। फिल्म में रितिक अनदेखे अवतार में नजर आएंगे और अपने इस अनोखे किरदार के लिए उत्साहित अभिनेता ने बीरेडो नामक परफ्यूम का इस्तेमाल किया है। 

 

रितिक अपनी आगामी फिल्म "सुपर 30" में एक ओर दमदार भूमिका निभाने के लिए तैयार है। फिल्म से रिलीज हुए उनके लुक ने दर्शकों को प्रत्याशित कर दिया है।

 

सुपर 30 में रितिक रोशन पटना में स्थित शिक्षक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे जो 30 हुनहार लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चो को कम पैसों में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा आईआईटी-जेईई के लिए तैयार करते है।

 

सहायक कलाकारों में मृणाल ठाकुर, अमित साध और नंदीश संधू की सह-भूमिका के साथ सुपर 30 में रितिक रोशन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रितिक रोशन अभिनीत यह फिल्म 26 जुलाई, 2019 के दिन नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Chandan