''सुपर 30'' के नए गाने को ऋतिक ने दी अपनी आवाज, वीडियो में दिखा दमदार अंदाज

7/8/2019 6:20:50 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' का नया गाना 'क्वेश्चन मार्क' रिलीज हो गया है। तकरीबन एक घंटे पहले रिलीज हुआ ये गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस गाने को ऋतिक रोशन ने खुद अपनी आवाज दी है। मालूम हो कि ऋतिक रोशन इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने ने खुद इस फिल्म के गाने को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 'क्वेश्चन मार्क' गाने को रिलीज करने के साथ ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा- ''पूछो' तोह जाने! कैसे मिलेगा हर अगर का जवाब, #QuestionMark करेगा अब सबका हिसाब!'

 

 

बता दें कि अजय-अतुल ने इस गाने को संगीत दिया है। साथ ही उन्होंने ही गाने को कंपोज भी किया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे है। इस गाने को ऋतिक रोशन ने बेहतरीन तरीके से रैप पार्ट और कॉर्ड्स के साथ गाया है। इस गाने में ऋतिक रोशन सुपर 30 छात्रों के साथ बिहारी हावभाव के साथ दिखाई दे रहे हैं। गाने में आप देख सकते हो कि संदर्भ के साथ ऋतिक रोशन अपने छात्रों को गणित पढ़ा रहे हैं।

 

 

फिल्म में ऋतिक रोशन का किरदार एक टीचर का है। फिल्म में उनके किरदार के नाम आनंद कुमार होता है। फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट मराठी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। इस फिल्‍म में वीरेंद्र सक्‍सेना, पंकज त्रिपाठी जैसे ऐक्‍टर्स भी नजर आएंगे। हाल ही में ऋतिक ने ही 'सुपर 30' का ट्रेलर रिलीज किया था। ये फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

 

 

 

Konika