Ex वाइफ सुजैन संग मूवी डेट पर स्पॉट हुए ऋतिक, बच्चें भी दिखे साथ

3/12/2019 5:44:37 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान बेस्ट कपल्स में से एक थे। मगर उनके अचानक अलग होने की खबर ने सबको चौंका दिया। लेकिन अलग होने के बाद भी ये दोनों अपने बच्चों के लिए एक-साथ नजर आते है।

 

 

ऐसे ही सोमवार रात को ऋतिक और सुजैन अपने दोनों बेटों के साथ फिल्म देखने पहुंचे।

 

 

इस दौरान जहां सुजैन ने व्हाइट कलर की जीन के साथ ग्रै हूडी पहनी थी, वहीं ऋतिक कैजुअल लुक में नजर आए। 

 

 

आपसी सहमति से लिया तलाक 

बता दें कि ऋतिक और सुजैन ने साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। ऐसी खबरें भी आई थी कि हो सकता है दोनों फिर से शादी कर लें। 14 साल चले इस रिश्ते के टूटने की वजह सुजैन और अर्जुन रामपाल की नजदीकियां बताई गई हालांकि ये सभी खबरें महज अफवाहें निकली। 

 

 

इस एक्स-कपल के बीच आज भी अच्छी दोस्ती बरकरार है। बच्चों की खातिर वे साथ घूमने-फिरने से बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाते हैं। मीडिया में दोनों के फिर से शादी करने की खबरें भी चलती रहती हैं। हालांकि दोनों ने इन चर्चाओं को हमेशा अफवाह करार दिया है। 

 

Konika