डिनर डेट: एक बार फिर रयूमर्ड लेडीलव का हाथ थामे दिखे ऋतिक रोशन,बालों को आगे कर सबा आजाद ने छिपाया चेहरा

2/5/2022 10:46:12 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन की लव लाइफ उस समय खबरों में आईं जब उन्हें मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामें रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि 2011 की रोमांटिक कॉमेडी 'मुझसे फ्रैंडशिप करोगे'  की एक्ट्रेस सबा आजाद हैं। इस आउटिंग के बाद से ही ऋतिक का नाम इस हसीना से जुड़ने लगा। वहीं अब एक बार फिर ऋतिक रोशन को सबा के साथ देर रात कुछ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया।

दोनों डिनर डेट पर गए थे। कैफे से बाहर आते हुए ऋतिक और सबा को साथ में देखा गया।जैसे ही ऋतिक और सबा कैफे से बाहर निकले पैपराजी ने दोनों को कैप्चर कर लिया।

दोनों ने कैमरे से बचने की काफी कोशिश की।सबा बालों से अपना मुंह छिपा लिया। लुक की बात करें तो ऋतिक को ब्लू एंड व्हाइट चैक शर्ट, व्हाइट टी-शर्ट, बेज कलर की पैंट और शूज में हैंडसम दिखे। वहीं  येलो टॉप और लाइट ब्लू डेनिम में नजर आईं।

 

ऋतिक और सबा की रेस्टोरेंट के अंदर से भी तस्वीर सामने आई हैं। इसमें सबा और ऋतिक आमने सामने बैठे हुए हैं। सबा मेन्यू को पढ़ रही हैं।

इन तस्वीरों ने एक बार फिर  ऋतिक और सबा के रिलेशनशिप में होने की खबरों को हवा दी  हालांकि अफेयर की खबरों में कितनी सच्चाई है इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। ना ही ऋतिक और ना ही सबा की तरफ से डेटिंग की अटकलों पर कोई रिएक्शन आया।

खबरों की मानें तो ऋतिक और सबा की मुलाकात उनके कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों गोवा में साथ वेकेशन एंजाॅय कर चुके हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा है कि सबा दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह संग लिव इन रिलेशन में रही हैं।दोनों के 7 सालों तक साथ रहने की खबरें हैं।

 

Content Writer

Smita Sharma