विभिन्न देशों से आये अपने प्रशंसकों के साथ रितिक रोशन ने बिताया वक्त

1/13/2020 6:21:43 PM

नई दिल्ली। सुपरस्टार रितिक रोशन के लिए सुपर 30 और वॉर की रिलीज के साथ 2019 सबसे सफल वर्षों में से एक रहा है। अभिनेता इंडस्ट्री के सबसे प्रिय स्टार में से एक है और इस बात के लिए एक वसीयतनामा यह है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर, दुनिया भर से प्रशंसक अपने सुपरस्टार को बधाई देने के लिए मुंबई पहुंचे थे। अभिनेता ने चीन, इंडोनेशिया, जर्मनी, कोलकाता, बिहार, ओडिशा, केरल, वडोदरा, पुणे, यूएसए और ऑस्ट्रेलिया से आए प्रशंसकों के साथ समय बिताया।

बीमार हेने के बावजूद रितिक ने प्रशंसकों संग बिताया समय
हालांकि इस दौरान, रितिक बीमार थे लेकिन बावजूद इसके अभिनेता अपने प्रशंसकों के साथ समय बिताते हुए नजर आये। अभिनेता ने प्रशंसकों द्वारा लाये गए सभी उपहारों को स्नेहपूर्वक स्वीकार किया, उनके साथ ढ़ेर सारी तस्वीरें खिंचवाई और हँसी-मजाक से भरपूर बातचीत करते हुए, अभिनेता के लिए यह निश्चित रूप से बेहद खास जन्मदिन था।

सुपर 30 और वॉर के साथ सबसे सफल रहा यह साल
निस्संदेह, ऋतिक रोशन के लिए 2019 एक शानदार साल रहा है, जिसमें अभिनेता ने विभिन्न प्रकार की फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है। जबकि एक अभिनेता के रूप में, उनकी सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस और कंटेंट से लैस फिल्म 'सुपर 30' थी, वही यश राज फिल्म्स की 'वॉर' अभिनेता के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गयी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News