छठ पूजा पर ऋतिक रोशन ने शेयर की वीडियो, फैंस को खास अंदाज में दी शुभकामनाएं

11/14/2018 12:12:06 PM

मुंबई: बिहार समेत देश के कई राज्यों में महापर्व छठ धूमधाम से मनाया जा रहा है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने भी अपने फैंस को इस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। 

ऋतिक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वो हर साल मुंबई के जुहू बीच पर उन आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हैं जो छठ पूजा करने के लिए यह आते हैं। पहले उन्हें यह समझ नहीं आता था की आखिर ये भीड़ यह क्यों जमा हुई हैं। लेकिन जब से उन्होंने फिल्म सुपर 30 की शूटिंग की हैं तब से उन्हें पता चल गया हैं की आखिर इस पूजा का महत्व क्या हैं। वीडियो में वो अपने पीछे मौजूद भीड़ को दिखा रहे हैं। साथ ही उन्हें अभिवादन कर रहे हैं।

 

फिल्मों की बात करें तो ऋतिक जल्द ही 'सुपर 30' में नजर आने वाले है। बीते कुछ समय से वह फिल्म की शूटिंग में बिज़ी नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार मूल रूप से बिहार का हैं।

Neha