कंगना का सपोर्ट करना ऋतिक की बहन को पड़ा भारी, यूजर्स बोले-'दुश्मनों को भी ऐसी बहन न मिले'

6/19/2019 1:12:16 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच की लड़ाई सालों से चली आ रही है। कंगना और उनकी बहन रंगोली ऋतिक के खिलाफ ट्वीट करने और बोलने के खिलाफ कोई मौका नहीं छोड़ती। वहीं अब कंगना और ऋतिक की इस लड़ाई को खुद एक्टर की बहन ने हवा दे दी।

 

दरअसल, सुनैना ने ट्वीट कर कंगना का सपोर्ट किया। सुनैना ने एक ट्टीट कर लिखा- 'मैं कंगना का सपोर्ट करती हूं।'

 

सुनैना को कंगना का सपोर्ट करता देख ऋतिक के फैंस काफी नाराज हो गए और उन्होंने सुनैना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल करना शुरु कर दिया। लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

 

 

एक यूजर ने लिखा-'आप जल्द स्वस्थ हों मैम।

 

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-'दुश्मनों को भी ऐसी बहन न मिले।' इसके साथ ही एक यूजर ऋतिक के प्रति प्यार जताते हुए लिखा-'दीदी हम ऋतिक को बहुत प्यार करते हैं। ऋतिक भी आपको प्यार करते हैं। आपको यह सोचना चाहिए। यह एक फेज है। गुजर जाएगा।' जानकारी के लिए बता दें कि यह अकाउंट वैरिफाइड नहीं है तो यह नहीं कहा जा सकता कि यह ट्वीट सुनैना द्वारा ही किया गया है। 

बता दें बीते दिनों कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने उन्हें और कंगना को माफी मांगने के लिए बुलाया था।

इसी बीच खुद सुनैना का यह ट्वीट इस बात की ओर संकेत करता है कि वह कंगना के साथ हैं। सुनैना के ट्विट के बाद एक बार फिर रंगोली ने भी ट्विटर पर कई सारे ट्वीट किए। रंगोली ने ट्विट के जरिए कहा है कि ऋतिक की बहन सुनैना परेशानी में हैं इसलिए वे कंगना से मदद मांग रही हैं। 

 

 

 

 

 

Smita Sharma