सुपरस्टार रितिक रोशन के लिए वर्ल्ड म्यूजिक डे क्यों रखता है खास महत्व?

6/21/2022 6:06:03 PM

नई दिल्ली। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन हर माएने में एक 'कम्प्लीट' सुपरस्टार हैं। ऐसा सिर्फ हम ही नही कहते हैं बल्कि दुनिया भर में मौजूद उनके लाखों करोड़ों फैन्स का भी मानना हैं। ऋतिक न सिर्फ एक फाइन एक्टर और डांसर हैं बल्कि उनके सिंगिंग स्किल्स भी कमाल के हैं और वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर हमने सुपरस्टार ऋतिक की म्यूजिकल पेशकश को एक्सप्लोर किया हैं। अतीत में ऋतिक रोशन ने जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की सेनोरिटा, गुजारिश का व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड और काइट्स इन द स्काई फ्रॉम काइट्स जैसे गीतों के लिए अपनी आवाज दी थी और अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में गुनगुनाते दिख जाते हैं। इसमें कोई मिल गया का जादू भी शामिल है जो एक थ्रोबैक बीटीएस पोस्ट पर उन्होंने शेयर किया था। इस गाने को ऋतिक ने सुपर 30 के सेट्स से पोस्ट किया था। सुपरस्टार को अक्सर क्लासिक हिंदी सॉन्ग 'तेरे जैसा यार कहां' भी गाते हुए स्पॉट किया जा चुका है।

 

म्यूजिक सुपरस्टार ऋतिक रोशन के खून में बसा हुआ हैं। उनके दादा रोशनलाल एक लोकप्रिय संगीतकार थे, उनकी दादी इरा रोशन ने भी कई फिल्मों के लिए गाना गया था जिसमें 1948 में आई फिल्म 'अनोखा प्यार' के लिए लता मंगेशकर के साथ एक डूयट गीत शामिल है। इनके अलावा एक्टर के चाचा राजेश रोशन भी 50 सालों से एक प्रमुख म्यूजिक कंपोजर रहे हैं।
म्यूजिक हमेशा से ही ऋतिक रोशन के जीवन का एक मजबूत हिस्सा रहा है और वह अक्सर इस कलात्मक झुकाव को गाकर या पियानो बजाकर शोकेस करते हैं, एक कौशल जिसे उन्होंने लॉकडाउन के दौरान विकसित किया था।

 

वास्तव में सुपरस्टार ने काबिल के फिल्मांकन के दौरान अपने संगीत पाठ को फिर से शुरू करने की अपनी योजना के बारे में बताया था- उन्होंने कहा था, "संगीत मेरे खून में है और मैं काबिल की शूटिंग पूरी करने के बाद अपने संगीत पाठ को फिर से शुरू करना पसंद करूंगा। जीवन में सीखना निरंतर होना चाहिए और क्योंकि यह संगीत है, इसलिए यह कायाकल्प करने वाला भी होगा।"

 

संगीत में कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं होने के बावजूद, ऋतिक रोशन ने काफी अच्छा काम किया है, चाहे वह एक चैरिटी इवेंट के लिए सार्वजनिक प्रदर्शन हो, या राजेश रोशन के जन्मदिन की गई वीडियो कॉल पर 'अल्लाह के बंदे' का एक स्पेशल पियानो और गिटार प्रदर्शन हो या अपने माता-पिता के लिए उनकी एनिवर्सरी पर उनका फेवरेट गाना गाना हो, सुपरस्टार ने हमेशा म्यूजिक को उत्सव का एक बड़ा हिस्सा बनाया है! वास्तव में अभिनेता ने कृष 3 के ट्रैक 'दिल तू ही बता, कहां था छुपा, क्यूं आज सुनी, तेरी धड़कन पहली बार' के लिए लाइन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, और अपने चाचा और पापा के बीच चल रही एक म्यूजिकल सिटिंग के दौरान अचानक वहां पहुच कर इसे गुनगुनाया।

 

सुपरस्टार अब संगीत के क्षेत्र में गहराई से उतरने के बारे में बहुत उत्साहित हैं, यह देखते हुए कि उनके बेटे रिहान रोशन ने संगीत में डिग्री हासिल करने के लिए साइन अप किया है और इस तरह से परिवार की संगीत विरासत को जारी रखा है। यह देखते हुए कि ऋतिक हमेशा माइक के पीछे, फिर पियानो के पीछे और यहां तक ​​कि अपने सोशल मीडिया पर अपने कौशल से सभी को हैरान करते रहते हैं, हम यह देखने का इंतजार नहीं कर सकते कि सुपरस्टार ने हमारे लिए विशेष रूप से संगीत के क्षेत्र में क्या रखा है!


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News