आर्यन खान की जमानत में हो रही देरी से दुखी ऋतिक रोशन, एक बार फिर सपोर्ट में शेयर किया पोस्ट

10/28/2021 12:35:59 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ड्रग्स मामले में जेल में कैद आर्यन खान को लेकर एक्टर शाहरुख खान काफी परेशान हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट में आज फिर आर्यन की जमानत पर सुनवाई होगी। इससे पहले कई बार आर्यन की जमानत याचिकाएं मजिस्ट्रेट और सेशंस कोर्ट में खारिज हो चुकी हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई का आज तीसरा दिन है। आर्यन के दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स उनकी रिहाई की कामना कर रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर एक्टर ऋतिक आर्यन खान का सपोर्ट करते नजर आए हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शाहरुख के बेटे की जमानत के लिए हो रही देरी को बेहद दुखद बताया है।

 

ऋतिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सीनियर जर्नलिस्ट फे डिसूजा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट दुष्यंत दवे के साथ आर्यन जमानत केस पर चर्चा कर रही हैं। इस वीडियो में सीनियर एडवोकेट कुछ चौंकाने वाली बातें सामने रखते हैं। इसे शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा- अगर यह सच है तो वाकई दुखद है। 


बता दें, इससे पहले भी ऋतिक रोशन खुलकर आर्यन का सपोर्ट कर चुके हैं। ऋतिक के अलावा उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान और कोरियोग्राफर फराह खान, हंसल मेहता जैसे कई स्टार्स शाहरुख के मुश्किल वक्त में उनके साथ आ चुके हैं।


 

Content Writer

suman prajapati