जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन: 9 सालों में बेहद बोल्ड हो गई है ऋतिक रोशन की ऑनस्क्रीन बहन,PHOTOS देख पहचानना मुश्किल

7/13/2021 3:24:31 PM

मुंबई: ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। यह फिल्म अमिताभ बच्चन स्टारर 1990 की फिल्म 'अग्निपथ' का रीमेक थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर और संजय दत्त ने दमदार एक्टिंग कर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।

वहीं एक्ट्रेस कनिका तिवारी ने ऋतिक की बहन का किरदार निभाया था। कनिका तब केवल 16 साल की थीं जब फिल्म रिलीज हुई थीं। फिल्म में रितिक की भोली-भाली बहन शिक्षा चौहान का किरदार निभाने वाली कनिका  9 सालों में बेहद बोल्ड हो गई हैं। देखें एक्ट्रेस की तस्वीरें.... 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ‘अग्निपथ’ के लिए करीब 6 हजार लड़कियों का ऑडिशन हुआ था।  इनके बीच कनिका तिवारी को ऋतिक की बहन के रोल के लिए चुना गया था। 

मध्यप्रदेश के भोपाल में पैदा हुईं और पली पढ़ी कनिका चाहे  बॉलीवुड में एक ही फिल्म में नजर आईं लेकिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनका काफी नाम हैं। कनिका ने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों में काम किया। उन्होंने तेलुगु फिल्म 'बॉय मीट्स गर्ल', कन्नड़ फिल्म 'रंगन स्टाइल' और तमिल फिल्म 'आवी कुमार' में मुख्य भूमिका निभाई है।

बता दें कि कनिका तिवारी फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया की कजिन सिस्टर हैं। कनिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। 

 

Content Writer

Smita Sharma