पहली बार बडे़ पर्दे पर ऋतिक संग रोमांस करेंगी दीपिका, सत्ते पे सत्ता के रीमेक में आ सकते हैं नजर

7/10/2019 9:11:49 AM

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों रीमेक बनाने का ट्रेंड चल रहा है। वहीं अब इस लिस्ट में क्लासिक फिल्म सत्ते पे सत्ता भी शामिल है। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और फराह खान सत्ते पे सत्ता का ऑफिशियल रीमेक बनाने वाले हैं। इसकी स्टारकास्ट को लेकर लंबे वक्त से चर्चा थी। हाल ही में अब इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन का नाम सामने आ रहा है।

 

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक 'सत्ते पे सत्ता' के लिए ऋतिक और दीपिका को फाइनल किया गया है। सूत्र के मुताबिक बताया कि फराह और रोहित दोनों ही दीपिका को फिल्म के लिए चाहते हैं, क्योंकि वे दोनों न सिर्फ उन्हें बेहद पसंद करते हैं, बल्कि दीपिका इस रोल में फिट भी बैठती है।

 

जब दीपिका ने डेब्यू किया था, तब सभी को लगा था कि खूबसूरत के मामले में वह हेमा मालिनी से काफी मिलती हैं। जब फराह ने दीपिका को फिल्म की स्टोरी बताई तो उन्हें ये बहुत पसंद आई और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी।

 

सत्ते पे सत्ता 7 भाईयों की कहानी है, जिसमें अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी लीड रोल में थे।  जब से इस फिल्म के ऑफिशियल रीमेक की बात हुई है, तभी से बिग बी और हेमा मालिनी के किरदारों को लेकर कई एक्टर्स के नाम सामने आए। इनमें शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार के नाम भी शामिल हैं। लेकिन अब इस एंटरटेनमेंट पोर्टल ने साफ कर दिया है कि इस फिल्म  के रीमेक में दीपिका और ऋतिक नजर आएंगे।

 

हालांकि अभी तक फिल्म की टीम की तरफ कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं नहीं की गई है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी प्रोड्यूस करेंगे और फराह खान डायरेक्ट करेंगी। वहीं अगर ये बात सच होती है तो दीपिका और ऋतिक पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस फ्रेश जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होगा।  काम ही बात करें तो ऋतिक इन दिनों अपनी फिल्म 'सुपर 30' के प्रमोशन में बिजी है। यह फिल्म आनंद कुमार की जिंदगी पर बनी है, जो सुपर 30 नाम की कोचिंग चलाते है। फिल्म इसी साल 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है। वहीं दीपिका की बात करें तो वह जल्द ही एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल  की बायोपिक में दिखेंगी। इस फिल्म का नाम छ'पाक' है। इसके अलावा वह पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में दिखेंगी। 
 

Smita Sharma