रितिक रोशन ने ''विक्रम वेधा'' के सेट पर ली शानदार एंट्री

10/16/2021 4:22:54 PM

नई दिल्ली। एक स्टार जिन्हें 'सम्पूर्ण पैकेज' के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, रितिक रोशन ने हाल ही में इंटरनेट पर उस वक़्त हलचल पैदा कर दी जब उन्होंने 2 साल बाद सेट पर अपनी वापसी की घोषणा की थी। सुपरस्टार ने दशहरे के शुभ अवसर पर 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू की है और सबसे दिलचस्प तरीके से इसकी घोषणा की है।

 

रितिक रोशन ने अपनी टीम के साथ सेट पर स्लो-मोशन में हीरोइक एंट्री करते हुए खुद का एक वीडियो पोस्ट किया है। अपनी टीम को 'असली हीरो' बताते हुए रितिक लिखते है,"Hero walking on to set after 2 years. I am walking in front of him”. 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

 

अभिनेता हमेशा दर्शकों का मनोरंजन करते आये है। उनके सिग्नेचर ह्यूमर ने अक्सर सोशल मीडिया पर कन्वर्सेशन छेड़ते हुए, रितिक रोशन के स्टारडम और फैंडम को परिभाषित किया है। 

 

'वॉर' की ऐतिहासिक सफलता के बाद, भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह बॉलीवुड में सबसे अधिक ओपनिंग डे कलेक्शन दर्ज करने वाली फिल्म बन गयी है, जिसके बाद प्रशंसक अभिनेता की अगली बड़ी घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जब रितिक ने दशहरे पर विक्रम वेधा की शूटिंग शुरू की तो उनका उत्साह सातवें आसमान पर था। रितिक रोशन के पास दीपिका पादुकोण के साथ फाइटर, कृष की अगली किस्त और वॉर के सीक्वल के साथ एक रोमांचक स्लेट शामिल है।

Content Writer

Deepender Thakur