ऋतिक रोशन ने EX वाइफ सुजैन का बर्थडे किया सैलिब्रेट, ट्विंकल खन्ना समेत दिखे ये सेलेब्स

10/26/2017 3:17:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान का इसी साल वर्षों पुरानी अपनी शादी तोड़ते हुए डिवोर्स लिया हैं। इसके बावजूद ये दोनों अक्सर एक दुसरे के साथ समय बिताते नजर आते हैं।

 

हाल ही में एक बार ऋतिक की पत्नी सुजैन के साथ तस्वीरें सामने आईं हैं। दरअसल, ये तस्वीरें सुजैन की बर्थडे पार्टी की हैं। सुजैन आज 40 साल की हो गईं हैं। सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और करीबी दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल साइट पर शेयर की हैं।

अपने बर्थडे को और खास बनाने के लिए सुजैन के भाई जायेद खान, निर्माता-निर्देशक करण जौहर, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अपने पति गोल्डी बहल, कुणाल कपूर अपनी पत्नी नैना बच्चन, ट्विंकल खन्ना शामिल हुए थे। पार्टी में वे काफी मस्ती करते हुए नजर आए।